kapil-sharma-shows-falling-trp-affecting-kapils-health

कपिल शर्मा की बिगडती हालत की ज़िम्मेदार है उनके शो की गिरती TRP?

कपिल शर्मा का शो पूरी दुनिया देखती है, लेकिन पिछले कुछ महीनो से इस शो को किसीकी नज़र लग चुकी है. जहा पहले ये शो टॉप 5 TRP लिस्ट में शामिल होता था वही अब इसे टॉप 10 में भी जगाह बनाना मुश्किल पड़ रहा है. यही कारण है की द कपिल शर्मा शो की TRP दिन ब दिन गिरती जा रही है और जिस वजह से कपिल शर्मा की भी हालत बिगडती जा रही है. इस बात का खुलासा किया शो में कपिल के साथ कम करने वाली सुमोना चक्रवर्ती ने.

KapilSharma

पढ़े इसे: भारती सिंह छोड़ रही है द कपिल शर्मा शो

सुमोना इस शो से करीबन 4 सालो से जुडी है. यही नहीं, इस शो से पहले भी वो कपिल शर्मा के साथ कॉमेडी सर्कस में भी काम कर चुकी है. इसलिए सुमोना कपिल को बड़े ही अच्छी तरह से जानती है. हालही में दिए एक इंटरव्यू में सुमोना ने बताया की कपिल के शो की गिरती TRP की वजह से कपिल ज्यादा टेंशन ले रहे है. जिस वजह से उनकी तबियत भी बिगडती जा रही है.

सुमोना एक ऐसी लौटी आर्टिस्ट है जो कपिल के शो से काफी पहले से जुडी हुई है और आये दिन वो इस शो में लोगो का मनोरंजन करती नज़र आती है. हाल फिलहाल में ऐसी खबरे आ रही थी की किकु शारदा और भारती सिंह में आपसी मतभेद और खिच -तान चल रही है. इस बारे में सुमोना ने कहा की ये सब बातें बिलकुल गलत है और ये सिर्फ एक अफवाह है.

बहरहाल, हम बस यही उम्मीद करेंगे की कपिल शर्मा ज्यादा टेंशन ना ले और हमें इसी तरह हसाते रहे.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

देखे इसे: Mubarakan Film Box Office Collection Prediction Day 4

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *