Box Office

चाइना के बाद अब ‘दंगल’ की Hong Kong में धूम

आमिर खान की फिल्म दंगल एक के बाद एक नए रिकॉर्ड कायम कर रही है. पहले तो इस फिल्म ने चाइना में दस्तक दी और लोगो को दीवाना बना दिया. उसके बाद ये फिल्म तुर्की में रिलीज़ हुई जहां लोगो ने इस फिल्म को काफी पसंद किया. ऐसे में दंगल अब Hong Kong में रिलीज़ हो चुकी है, जहा इसने पहले दिन काफी अच्छी कमाई की है.

dangal-collection-hong-kong

पढ़े इसे: असाम के बाढ़ पीडितो के लिए आमिर खान ने दान किये 25 लाख

दंगल फिल्म को Hong Kong में 43 स्क्रीन्स मिले है, उसके बावजूद इस फिल्म ने पहले दिन 1.66 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. आमिर खान की इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे है, ऐसे में ये फिल्म Hong Kong में भी अच्छी कमाई करेगी.

इस फिल्म में आमिर खान ने महावीर सिंह फोगत का रोल निभाया था, जिसके लिए उन्होंने अपना वजन भी बढ़ाया था. आमिर खान की ये अबतक की सबसे मुश्किल फिल्मो में से एक है, जहा उन्होंने काफी मेहनत की है.

ये फिल्म इंडिया में दिसम्बर 23, 2016 को रिलीज़ हुई थी और इस फिल्म ने 387 करोड़ का बिज़नस किया था. जिसके बाद दंगल फिल्म चाइना में रिलीज़ हुई और 1200 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया.

कुल मिलाकर कहे तो, दंगल साल 2016 की सबसे कामयाब फिल्म है.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

देखे इसे: Qaidi Band Box Office Collection Day 1

About The Author

bollywoodcrazies

Its a site dedicated to Bollywood, Movies, News, and Reviews.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *