Box Office

बरेली की बर्फी की मिठास हुई दूंगी, फिल्म ने की दुगनी कमाई

बरेली की बर्फी फिल्म को सिनेमा घरो में तीन दिन हो चुके है और अब ये फिल्म धीरे धीरे पटरी पे आती नज़र आ रही है.

bareilly-ki-barfi-film

पढ़े इसे: टॉयलेट एक प्रेम कथा देगी बरेली की बर्फी को कड़ी टक्कर

पहले दिन जहां इस फिल्म ने केवल 2.42 करोड़ की कमाई की थी, वही अब इस फिल्म ने दुसरे दिन 3.75 करोड़ की कमाई से सबको हैरान कर दिया था. वही अब तीसरे दिन भी इस फिल्म ने बहुत बढ़िया कलेक्शन किया है. इसने 5 करोड़ की कमाई इस रविवार को की, जो की पहले दिन के हिसाब से दुगनी कमाई है. इस फिल्म की कुल कमाई 11 करोड़ हो चुकी है.

फिल्म की स्टोरी नितीश तिवारी ने लिखी है, जिन्होंने पिछले साल दंगल फिल्म डायरेक्ट की थी. इस फिल्म को नितेश की पत्नी अश्विनी तिवारी ने डायरेक्ट किया है और इस फिल्म में हमें नज़र आये थे आयुष्मान खुर्राना,राजकुमार राव और कृति सेनन. इन तीनो ने इस फिल्म में बहुत ही बढ़िया काम किया है. जिस वजह से ये फिल्म फिल्म क्रिटिक के साथ-साथ दर्शको को भी खूब पसंद आ रही है.

कुल मिलाकर कहे तो, बरेली की बर्फी एक उम्दा फिल्म है और इसके कलेक्शन साफ़ दर्शाते है की ये फिल्म एक हित फिल्म ज़रूर साबित होगी.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

देखे इसे: Judwaa 2 Official Trailer Review

About The Author

bollywoodcrazies

Its a site dedicated to Bollywood, Movies, News, and Reviews.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *