toilet-ek-prem-katha

टॉयलेट एक प्रेम कथा रचा इतिहास, दुनियाभर में कमाए 200 करोड़

अक्षय कुमार की हालही में रिलीज़ हुई फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा बहुत ही बेहतरीन कमाई कर रही है. ऐसे में अब इस फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ भी कमा लिए है.

toilet-ek-prem-katha-200-crores-worldwide

पढ़े इसे: ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ के बाद अक्षय कुमार नज़र आयेंगे ‘केसर’ फिल्म में!

अक्षय कुमार और भूमि पेड़नेकर की जोड़ी दर्शको को काफी पसंद आ रही है. यहाँ तक की, बॉलीवुड क्रिटिक ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ़ की है. टॉयलेट एक प्रेम कथा इस साल की सबसे ज्यादा मुनाफा करनेवाली फिल्म भी बन चुकी है. वैसे इस फिल्म के लिए ख़ुशी की बात ये है की इसने दुनियाभर में 200 के ऊपर कमाई कर ली है.

भारत में टॉयलेट एक प्रेम कथा की शुरवात धीमी रही पर धीरे-धीरे इस फिल्म ने गति पकड़ते हुए एक हफ्ते में ही 96 करोड़ कमा लिए. अबतक इस फिल्म को सिनेमाघरों में 18 दिन हो गए है और इसकी अबतक की कमाई है 128.10 करोड़ है. इस फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के हिसाब से 174.75 कमा लिए है.

भारत में ये फिल्म 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई थी और विदेशो में 590 स्क्रीन्स पर. इस फिल्म ने विदेशो में 29.20 की कमाई कर ली है. इसी के साथ ही टॉयलेट एक प्रेम कथा ने दुनियाभर में 203.95 करोड़ कमा लिए है.

कुल मिलाकर कहे तो टॉयलेट एक प्रेम कथा दुनियाभर में धूम मचा रही है.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

देखे इसे: Amitabh Bachchan Says No For Salman Khan’s Race 3

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *