Box Office

ट्रांसफार्मर्स 5 ने टयूबलाइट को पहले ही दिन हरा दिया

सलमान खान की फिल्म टयूबलाइट एक के बाद एक परेशानियों से घिरती जा रही है. सबसे पहले तो इस फिल्म के ट्रेलर और गाने लोगो को पसंद नहीं आये. उसके बाद टयूबलाइट फिल्म जब रिलीज़ हुई तो फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस ने भी इसे नापसंद कर दिया. अब तो हद ही हो गयी जब हॉलीवुड की फिल्म ट्रांसफार्मर्स 5 ने टयूबलाइट को पहले ही दिन धुल चटा दी.

transformers-5

पढ़े इसे: टयूबलाइट ने तोडा बद्रीनाथ की दुल्हनिया और जॉली एल एल बी 2 का रिकॉर्ड

जी हां , आपको बता दे की जून 30, 2017 को ट्रांसफार्मर्स: द लास्ट नाइट यानि की ट्रांसफार्मर्स 5 इंडिया में रिलीज़ हुई. इसने पहले दिन अच्छा कलेक्शन किया है और 3.85 करोड़ बटोरने में कामयाब रही. वही सलमान खान की फिल्म, जो की अब दुसरे हफ्ते में आ चुकी है, उसने बस महज़ 3 करोड़ की कमाई की. आप ये आकडे देखकर दंग रह जायेगे की सलमान खान की फिल्म को एक हॉलीवुड फिल्म ने पहले ही दिन कलेक्शन के मामले में मात दे दी.

आपको बता दे की हॉलीवुड की ये फिल्म इंडिया में ही नहीं दुनिया भर में धमाल कर रही है. अगर हम चाइना की ही बात करे तो, ट्रांसफार्मर्स 5 ने वहा पर सिर्फ 6 दिन में ही 1000 करोड़ का कलेक्शन पार कर दिया है. ये फिल्म चाइना में 23 जून, 2017 में रिलीज़ हुई थी और अब इसने वहा पर पूरा एक हफ्ता ख़त्म कर लिया है.

जिस हिसाब से निर्देशक माइकल बे की ट्रांसफार्मर्स 5 ने पहले दिन की कमाई की है इंडिया में, उससे इतना तो यकीन हो चला है की ये फिल्म आगे भी अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब रहेगी. आपको पता ही है की टयूबलाइट की कमाई ना के बराबर आ रही है, इसलिए सिनेमा घर वाले भी इस हॉलीवुड फिल्म को ज्यादा इम्पोर्टेंस देंगे. वही ऑडियंस भी इस हॉलीवुड फिल्म को देखने के लिए बेताब हो रही है.

ट्रांसफार्मर्स फ्रैंचाइज़ी की सीरीज में ये पांचवी फिल्म है और एक्टर मार्क वल्हबर्ग की ये आखरी फिल्म है इस सीरीज में. ये फिल्म दुनिया भर में एक हफ्ते पहले ही रिलीज़ हो चुकी है और अब इंडिया में भी ये रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर कमेंट करिए.

देखे इसे: Transformers The Last Knight Box Office Collection Day 1 I Transformers Movies

About The Author

bollywoodcrazies

Its a site dedicated to Bollywood, Movies, News, and Reviews.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *