Salman-Khan-29-Years

सलमान खान ने बॉलीवुड में पुरे किया 29 साल

सलमान खान ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरवात 1988 आई फिल्म बीवी हो तो ऐसी से की थी. जिसके बाद से सलमान खान एक के बाद एक हिट फिल्म देने लगे और अब बॉलीवुड के सुपरस्टार बन चुके है.

Salman-Khan-a

पढ़े इसे: सब्बीर खान डायरेक्ट करेंगे सलमान खान की दबंग 3

सलमान खान को उनकी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी में एक छोटा सा रोल मिला था, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया. सलमान खान ने इंटरव्यू के दौरान ये कई बार कहा है की, उन्होंने फिल्मो में अपनी जगह बनाने के लिए काफी मेहनत की है. सलमान खान मशहूर लेखक सलीम खान के बेटे है, लेकिन शुरवाती दिनों में उन्हें भी काफी दिक्कतों का सामना करना पडा था.

सलमान खान को एक साल के अन्दर ही राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म मैंने प्यार किया मिली, जिस फिल्म ने उन्हें रातो-रात बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया. इसके बाद सलमान खान ने मैंने प्यार किया, जुड़वा, मुझसे शादी करोगी, तेरे नाम, एक था टाइगर, प्रेम रतन धन पायो और सुल्तान जैसी कई हिट फिल्मे दी है.

सलमान खान ने कई लोगो को बॉलीवुड में उनकी रोज़ी-रोटी भी दिलाई है. सलमान खान बड़े ही दिलदार इंसान है और इसलिए लोग उनके बड़े फेन है. सलमान खान की फिल्मे इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशो में भी काफी पसंद की जाती है.

बहरहाल, सलमान खान को इस बॉलीवुड इंडस्ट्री में 29 हो चुके है और हम यही उम्मीद करेंगे की वो आगे भी दर्शको का इसी तरह मनोरंजन करते रहे.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

देखे इसे: Toilet Ek Prem Katha Box Office Prediction Day 17

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *