Nia-Sharma

बिग बॉस-11 में आने के लिए निया शर्मा को ऑफर हुए 2 करोड़ रुपए

रियलिटी शो बिग बॉस का 11वां सीजन बहुत ही जल्द शुरू होने जा रहा है. ऐसे में अभी से कई सारी खबरे मीडिया में आना शुरू हो चुकी है. हालही में ये खबर आई की इस शो के लिए टेलीविज़न की मशहूर अदाकारा निया शर्मा को साईन किया गया है. यही नहीं इसके आलावा ये भी बात सुनाने में आई की शो के मेकर्स ने उन्हें बिग बॉस का हिस्सा बनाने के लिए 2 करोड़ का ऑफर भी दिया.

nia-sharma-1

पढ़े इसे: Nia Sharma – Biography, Personal Details, Wiki, Age, Social Media

निया शर्मा के बिग बॉस में आने की खबर पिछले साल भी कई बार आई थी लेकिन उस खबर में कोई सच्चाई न थी. ऐसे में जब निया शर्मा से इसके बारे में जानने की कोशिश की, तो उन्होंने इस बात का सिरे से इनकार कर दिया. वैसे भी अगर उन्हें ऑफर आया होगा तो वो ये बात भला किसीसे क्यूँ कहेंगी. वही बिग बॉस की बात करे तो उसमे एंट्री के लिए फिलहाल लोग काफी ज्यादा परेशान है. किसीको नहीं पता की किसके फॉर्म पे मोहर लगेगी और किसी इस शो में एंट्री मिलेगी.

ये बात तो सभी जानते है की पिछले साल से बिग बॉस में एंट्री लेने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना पड़ता है और जिसका नंबर लगता है उसे बिग बॉस में तुरंत भेज दिया जाता है. पिछले साल के बिग बॉस मनवीर गुर्जर ने जीता है. ऐसे में इस साल का बिग बॉस कौन जीतेगा ये तो वक़्त ही बतायेगा.

बहरहाल, निया शर्मा के फेंस काफी दुखी होंगे क्यूंकि वो इस साल भी बिग बॉस का हिस्सा नहीं रहेंगी.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *