baadshaho-movie

बादशाहों के कलेक्शन में आई रुकावट, बहुत ही कम हुई कमाई

इस साल सबसे बेहतरीन एक्शन फिल्म की बात करे तो वो है अजय देवगन की फिल्म बादशाहों. इस फिल्म में कमाल का एक्शन दिखाया गया है और इस फ़िल्म के सभी किरदार लोगो के दिलो में बस चुके है. इस फिल्म ने शुरुवात में तो बेहतरीन कमाई की थी धीरे-धीरे इस फिल्म की कमाई बहुत ही कम होती जा रही है. हालही में इस फिल्म ने एक हफ्ते पुरे कर लिए है, लेकिन इस फिल्म की कमाई काफी धीमे-धीमे आगे बढ़ रही है.

ajay-devgn-baadshaho

पढ़े इसे: धीमी पड़ी बादशाहों की रफ़्तार, जानिये 6 दिन का कलेक्शन

इस फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ की कमाई की थी और पहले वीकेंड में 43 करोड़ की. लेकिन उसके बाद सोमवार की इस फिल्म ने 6 करोड़ का कलेक्शन किया. उसी तरह मंगलवार को भी इस फिल्म ने 6 करोड़ कमाए. सबसे बुरा हाल बुधवार और गुरूवार का रहा है. बुधवार को सिर्फ इस फिल्म ने 4.30 करोड़ का कलेक्शन किया. वही गुरुवार को भी इस फिल्म का हाल काफी बुरा रहा है. जिस तरह से आज ऑडियंस का रेस्पोंस आया उससे ये साफ़ है की गुरूवार को भी ये फिल्म 3 या 4 करोड़ से ज्यादा नहीं कमा पाएगी.

इस फिल्म के कलेक्शन का कम होने का कारण कोई नहीं जानता, लेकिन इतना तो तय है की अगर ये फिल्म इसी तरह चलती रही तो अपना 80 करोड़ का बजट भी वसूल नहीं कर पाएगी.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

देखो इसे: Poster Boys Budget And Screen Count I Sunny Deol I Bobby Deol

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *