Box Office

धीमी पड़ी बादशाहों की रफ़्तार, जानिये 6 दिन का कलेक्शन

बादशाहों जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही थी वो अब कम हो चुकी है. पहले तीन दिन इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की लेकिन जैसे ही सोमवार आया, तबसे इस फिल्म की कमाई कम हो चुकी है. इस फिल्म को अब 6 दिन हो चुके है और इसकी कमाई काफी कम नज़र आ रही है.

Baadshaho-film-collection-day-5

पढ़े इसे: ‘बादशाहों’ के कलेक्शन में आई भारी गिरावट, जानिये पांच दिन की कमाई

पहले तीन दिन बादशाहों ने आसानी से 43 करोड़ कमा लिए, लेकिन उसके बाद से इस फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखी जा रही है. इस फिल्म ने चौथे दिन 6 करोड़ कमाए और लगभग पांचवे दिन भी बादशाहों ने 6 करोड़ की कमाई की.

अगर हम बात करे इसके 6 दिन की कमाई की तो, ये फिल्म आसानी से 5 से 6 करोड़ तक कमा सकती है. एक फिल्म सिंगल स्क्रीन थिएटर में काफी बढ़िया चल रही है. ऐसे में इस फिल्म का कलेक्शन आनेवाले दिनों में थोडा बढ़ सकता है.

इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा इमरान हाश्मी, ईशा गुप्ता और विद्युत् जामवाल भी नज़र आये. इस फिल्म को मिलन लुथरिया ने निर्देशित की है.

कुल मिलाकर कहे तो, बादशाहों फिल्म ज्यादा से ज्यादा 90 करोड़ तक बॉक्स ऑफिस पर कमा सकती है.

पढ़े इसे: Will Baadshaho Cross 100 Crores At The Box Office? Find Out

About The Author

bollywoodcrazies

Its a site dedicated to Bollywood, Movies, News, and Reviews.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *