Toilet-Ek-Prem-Katha-Kaabil-New

टॉयलेट एक प्रेम कथा तोड़ेगी काबिल का लाइफटाइम रिकॉर्ड

अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा इस साल की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है. यही नहीं अब ये बहुत ही जल्द ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल का लाइफटाइम रिकॉर्ड भी तोड़ देगी.

Toilet-Ek-Prem-Katha

पढ़े इसे: अनीता नारे पर आधारित है अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा 

आपको बता दे की टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्म ने पहले ही दिन 13 करोड़ का कलेक्शन करके ये साफ़ कर दिया था की, ये फिल्म बहुत ही ज्यादा दिनों तक चलनेवाली है. हुआ भी बिलकुल वैसे ही, पहले हफ्ते में 96 करोड़ की कमाई के बाद इस फिल्म ने दुसरे हफ्ते में 28 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही इस फिल्म का कुल कलेक्शन 124 करोड़ हो चुका है. ये जानकर आप सरप्राइज ज़रूर होंगे की, टॉयलेट एक प्रेम कथा इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करनेवाली फिल्म बन चुकी है.

टॉयलेट एक प्रेम कथा अब बहुत ही जल्द एक और नया रिकॉर्ड तोड़नेवाली है, जी हां, ये रिकॉर्ड है ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल का. काबिल फिल्म इस साल के जनवरी महीने में रिलीज़ हुई थी और इसने 126 का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. इस कलेक्शन तक पहुँचाने में टॉयलेट एक प्रेम कथा को 1 से 2 दिन और लग सकते है. लेकिन इतना तय है की टॉयलेट एक प्रेम कथा ये रिकॉर्ड भी आसानी से तोड़ेगी.
टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्म को श्री नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है और इसमें हमें नज़र आये थे भूमि पेड़नेकर, दिव्येंदु शर्मा, अनुपम खेर और सुधीर पाण्डेय.

कुल मिलाकर कहे तो, टॉयलेट एक प्रेम कथा जल्द ही काबिल का रिकॉर्ड तोड के इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन जायेगी.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

देखो इसे: Toilet Ek Prem Katha Box Office Collection Day 15 Prediction

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *