Box Office

‘शुभ मंगल सावधान’ की बॉक्स ऑफिस पर खराब शुरुवात

आयुष्मान खुर्राना और भूमि पेड़नेकर की फिल्म शुभ मंगल सावधान आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई लेकिन इसकी शुरुवात अच्छी नहीं हुई है. शुभ मंगल सावधान फिल्म का सुबह के शो की ऑडियंस ऑक्यूपेंसी काफी कम है.

shubh-mangal-saavdhan-audience-occupancy

पढ़े इसे: बादशाहों के फ्लॉप होने के ये 5 कारण!

इस फिल्म की कहानी थोड़ी अलग और अनोखी है, इसलिए इस फिल्म को लोग आनेवाले दिनों में ज़रूर देखेंगे. फिलहाल इस फिल्म को 10 परसेंट की ऑडियंस ऑक्यूपेंसी मिली है पहले दिन, जो की काफी कम है. इस फिल्म को लेकिन घबराने की ज़रूरत नहीं है क्यूंकि इसे बॉलीवुड क्रिटिक ने अच्छी रेटिंग दी है और दर्शक भी इसे पसंद कर रहे है. यानी की, शुभ मंगल सावधान फिल्म शनिवार और रविवार को अच्छी कमाई कर सकती है.

इस फिल्म को निर्देशित किया है आर एस प्रसन्ना ने और इस फिल्म में हमें नज़र आये है भूमि पेड़नेकर, सीमा पाहवा और बिजेंद्र काला इत्यादि.

शुभ मंगल सावधान के साथ इस हफ्ते बादशाहों फिल्म भी रिलीज़ हुई है, ऐसे में दोनों फिल्मो की कमाई पर काफी असर पड सकता है. अब देखना ये है की शुभ मंगल सावधान बाकी फिल्मो को कितना टक्कर दे पाती है.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

देखे इसे: A Gentleman Box Office Collection Day 7

About The Author

bollywoodcrazies

Its a site dedicated to Bollywood, Movies, News, and Reviews.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *