Race-3-Bigg-Boss-11

रेस 3 के लिए सलमान खान घटाएंगे अपना वज़न!

ये तो सभी जानते है की सलमान खान ने सुल्तान फिल्म के लिए अपना वज़न काफी बढ़ाया था. लेकिन, अब सलमान अपनी आनेवाली फिल्म रेस 3 के लिए वजह घटाने जा रहे है. खबरों की माने तो इस फिल्म के लिए सलमान को कम से कम 8 किलो वजन कम करना होगा.

salman-khan-weight

पढ़े इसे: फुकरे रिटर्न्स की प्रमोशन में अचानक पहुंचे सलमान खान!

इस फिल्म की डिमांड के हिसाब से सलमान खान को फिट और स्टाइलिश दिखना है. ऐसे में उन्हें 8 किलो तक वजन कम करना होगा. यही नहीं, सलमान खान इसके लिए एक स्पेशल डाइट अपनाएंगे और साथ ही साथ वर्कआउट भी करेंगे. फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में हो रही है.

इस फिल्म के स्टारकास्ट हालही में बिग बॉस के सेट पर पहुंचे, जहाँ सलमान खान भी मौजूद थे. सलमान खान ने अपने ही शो पर रेस 3 फिल्म का जमकर प्रमोशन किया. आपको बता दू की ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज़ होगी.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

देखे इसे: KRK Targets SRK, Salman And Aamir After Returning On Twitter

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *