bir-radha-sherpa-dance-plus-3-winner

बीर राधा शेरपा ने जीता ‘डांस प्लस 3’ का खिताब

मशहूर डांसर बीर राधा शेरपा ने उस वक़्त सभी को झुमने पर मजबूर कर दिया, जब उन्हें डांस प्लस 3 का विजेता घोषित किया गया. जी हाँ, असम के रहनेवाला बीर ने जीत लिया है डांस प्लस 3 का खिताब.

Bir-Radha-Sherpa-Winner

पढ़े इसे: सलमान खान और जैकलिन अक्टूबर 2017 में शुरू करेंगे रेस 3 की शूटिंग

डांस प्लस 3 इस साल के जून महीने से शुरू हुआ था और लगातार इस शो में बीर राधा शेरपा बढ़िया प्रदर्शन कर रहे थे. ऐसे में उनकी जीत पर किसीको हैरानी नहीं थी. उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से ये खिताब जीता है. इस जीत के साथ ही बीर को 25 लाख रुपये का इनाम मिला. इसके साथ ही उन्हें एक गाडी भी तोहफे में दी गयी.

24 साल के बीर राधा शेरपा बहुत ही अच्छे डांसर है. उन्होंने बी-बोईंग और कंटेम्परेरी स्टाइल में महारत हासिल की है. कुछ सालो पहले बीर ने डांस इंडिया डांस में भी ऑडिशन दिया था लेकिन वहाँ वो सफल नहीं हो पाए थे. ऐसे में इस बार डांस प्लस 3 में विजेता बनकर उन्होंने कमाल ही कर दिया.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

देखे इसे: This Small Film Has Beat Bahubali 2 For Oscar Nomination From India In 2018

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *