salman-jacqueline-race-3

सलमान खान और जैकलिन अक्टूबर 2017 में शुरू करेंगे रेस 3 की शूटिंग

कई दिनों से बॉलीवुड जगत में ये खबरे आ रही थी की सलमान खान और जैकलिन की फिल्म रेस 3 की शूटिंग कब शुरू होगी. ऐसे में इस फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी ने ये साफ़ कर दिया है की इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अक्टूबर महीने से शुरू हो जायेगी.

Salman-Jacqueline-Race-3-film

पढ़े इसे: सलमान खान ने बॉलीवुड में पुरे किया 29 साल

सलमान खान बहुत ही जल्द टाइगर जिंदा है की शूटिंग ख़त्म कर लेंगे और उसके ठीक बाद वो बिग बॉस 11 की शूटिंग में बिजी हो जायेंगे. इस साल बिग बॉस अक्टूबर की बजाये सितम्बर में ही आनेवाला है, ऐसे में सलमान कोशिश करेंगे की वो इस शो के कुछ एपिसोड पहले से ही शूट कर दे. बिग बॉस के साथ ही वो अपनी आनेवाली फिल्म रेस 3 की शूटिंग में भी व्यस्त हो जायेंगे, जो की मुंबई में ही होनेवाली है.

रेस 3 का कुछ भाग मुंबई शहर में शूट होगा और उसके बाद इस फिल्म की शूटिंग विदेशो में की जायेगी. रेस की पहली दो फिल्मो की तरह इस फिल्म की कहानी भी बहुत ही ज्यादा अलग होगी. चौकाने वाली बात ये भी है की इस फिल्म को अब्बास-मुस्तान नहीं बल्कि रेमो डिसूज़ा निर्देशित करेंगे.

कुल मिलाकर कहे तो, आनेवाले साल 2018 में ईद के दौरान रेस 3 रिलीज़ होगी.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

देखे इसे: Jab Harry Met Sejal Lifetime Collection

 

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *