‘बादशाहों’ फिल्म ने तीसरे दिन मचाया धमाल
अजय देवगन और इमरान हाश्मी ने एक साथ मिलकार बादशाहों में कई धमाके किये है. इन दोनों की शानदार एक्टिंग की बदौलत बादशाहो फिल्म तेज़ी से सिनेमाघरों में भाग रही है. हालही में इस फिल्म का तीन दिन का कलेक्शन पता चला है, जो की काफी ज्यादा बेहतर ही पहले दो दिनों के मुकाबले.

पढ़े इसे: अजय देवगन की फिल्म बादशाहों पड़ी शुभ मंगल सावधान पर भारी
अजय देवगन ने इस फिल्म में भवानी सिंह का रोल निभाया है जो अपनी जुबान से कभी नहीं मुखरता. इस फिल्म में एक से बढ़कर एक बढ़िया डायलाग है जिसे आप बहुत पसंद करेंगे. इस फिल्म का तीसरा दिन अच्छा रहा है और इसे 65 से 70 प्रतिशत की ऑडियंस ऑक्यूपेंसी मिली है. यानी की तीसरे दिन का कलेक्शन आसानी से 17 करोड़ के पार जा सकता है.
ये फिल्म भारत में 2800 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई है और इस फिल्म की लागत लगभग 80 करोड़ तक है. बादशाहों फिल्म की कहानी बड़ी ही रोमांचक है जिसे दर्शक पसंद कर रहे है. इस फिल्म को मिलन लुथरिया ने बनाया है, जिसने इसके पहले अजय देवगन और इमरान हाश्मी के साथ मिलकर वन्स अपॉन ए टाईम इन मुंबई फिल्म बनायी थी.
कुल मिलाकर कहे तो, बादशाहों का तीसरे दिन का कलेक्शन बेहतीन रहा है.
इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.
देखो इसे: Baadshaho Detailed Review