Box Office

फीकी पड़ी बरेली की बर्फी की मिठास, पहले ही सोमवार को गिरा कलेक्शन

बरेली की बर्फी बड़े ही चाव से बनायीं थी अश्विनी तिवारी ने, जिसमे नज़र आये थे आयुष्मान खुर्राना, राजकुमार राव और कृति सेनोन. इस फिल्म को रिलीज़ हुए अब चार दिन हो गए है और अब इसके कलेक्शन आसमान से ज़मीन पर गिरने लगे है.

Bareilly-Ki-Barfi

पढ़े इसे: बरेली की बर्फी की मिठास हुई दूंगी, फिल्म ने की दुगनी कमाई

जी हां, पहले दिन इस फिल्म ने 2.42 करोड़ का कलेक्शन किया था, जो की काफी कम था. लेकिन इस फिल्म ने दुसरे दिन बढ़त बनाते हुए 3.75 करोड़ कमा लिए. तीसरे दिन का भी कलेक्शन काफी अच्छा रहा और इस फिल्म ने 5 करोड़ का बिज़नस किया. लेकिन पहले सोमवार की अगर बात करे तो इस फिल्म ने केवल 1.75 करोड़ की ही कमाई की है, जो की बाकी दिनों से बेहद कम है. बरेली की बर्फी के कलेक्शन में 20 प्रतिशत की गिरावट देखी जा सकती है.

बरेली की बर्फी का बजट 23 करोड़ है और ये फिल्म 1200 पर भारत में रिलीज़ हुई है. बरेली की बर्फी की ऑडियंस और फिल्म क्रिटिक की तरफ से काफी अच्छा रेस्पोंस मिला है. ऐसे में ये फिल्म अपना बजट आराम से रिकवर कर लेगी.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताईये.

देखे इसे: Shubh Mangal Saavdhan First Song Laddoo Is Out Now

About The Author

bollywoodcrazies

Its a site dedicated to Bollywood, Movies, News, and Reviews.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *