Television

देवोलिना भट्टाचार्जी ने ठुकराया बिग बॉस का ऑफर

टीवी की दुनिया की मशहूर अदाकारा देवोलिना ने एक बड़ा ऑफर ठुकरा दिया है. जी हाँ, ये खबर जुडी है बिग बॉस से, जहां से उन्हें शो में हिस्सा लेने का बुलावा आया था. देवोलिना ने इतने बड़े ऑफर को बिना सोचे-समझे ठुकरा दिया है.

Devoleena-Bhattacharjee-Bigg-Boss

पढ़े इसे: सलमान खान ने बॉलीवुड में पुरे किया 29 साल

देवोलिना ने बॉलीवुड लाइफ को बताया की, “मुझे सलमान खान के साथ काम करने का बहुत मान है लेकिन मैं बिग बॉस शो नहीं कर सकती. मैं चैनल और प्रोडक्शन वालो का शुक्रिया अदा करती हु की उन्होंने मुझे इस शो के काबिल समझा. लेकिन मुझे डांस से जुड़े शो या फिर खतरों के खिलाड़ी जैसे शो करने का मन है.”

आपको बता दे की देवोलिना कई सालो से साथ निभाना साथिया जैसे प्रसिद्ध शो में काम कर रही है. जहा उनका किरदार गोपी बहु बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है. बहरहाल, देवोलिना अपनी माँ के साथ उदयपुर में वक़्त बिता रही है.

कुल मिलाकर कहे तो, देवोलिना ने एक बड़ा मौक़ा हाथ से गवा दिया.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

देखे इसे: Baadshaho Box Office Prediction Day 3

About The Author

bollywoodcrazies

Its a site dedicated to Bollywood, Movies, News, and Reviews.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *