Toilet-Ek-Prem-Katha

टॉयलेट एक प्रेम कथा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दुसरे दिन भी किया कमाल

टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्म दर्शको को बेहद ही पसंद आ रही है, यही वजह है की फिल्म का दुसरे दिन का कलेक्शन पहले दिन से भी ज्यादा हुआ है. इस फिल्म को फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस ने काफी पसंद किया है और अब वो दिन दूर नहीं की ये फिल्म 100 करोड़ भी पार कर देगी.

akshay-stresses-importance-toilets

पढ़े इसे: टॉयलेट एक प्रेम कथा नहीं तोड़ सकी जब हैरी मेट सेजल का रिकॉर्ड

अगर हम बात करे, टॉयलेट एक प्रेम कथा के पहले दिन के कलेक्शन की तो इस फिल्म ने कुल 13.10 करोड़ की कमाई करके सबको चौका दिया था. ऐसे में सबको इस फिल्म के दुसरे दिन के कलेक्शन का इंतज़ार था जो अब आ चुका है. आपको बताते हुए ये ख़ुशी हो रही है की पहले दिन से ज्यादा ऑडियंस दुसरे दिन इस फिल्म को देखने पहुंची. यानी की ऑडियंस ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट दुसरे दिन की लगभग 70 प्रतिशत थी, जो की पहले दिन 40 से 45 प्रतिशत थी. रही बात दुसरे दिन की कमाई की तो, इस फिल्म ने 17 करोड़ का कलेक्शन कर के सभी को चौका दिया है.

ये फिल्म देश और दुनिया में 3590 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई है, जिसमे से इसे 3000 स्क्रीन्स इंडिया में मिले है. वही इस फिल्म को बनाने की लागत 20 करोड़ रही है और प्रमोशन में और 20 करोड़ खर्चा हुए है, यानी की कुल बजट 40 करोड़ है. और जिस हिसाब से फिल्म चल रही है, ऐसा लग रहा है की ये 100 करोड़ आराम से कमा लेगी.

ये साल बॉलीवुड के लिए वैसे भी अच्छा नहीं रहा है, ऐसे में टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्म दर्शको और फ़िल्मी दुनिया के लिए बहुत बड़ी खुशिया लेकर आई है.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

देखे इसे: Tubelight Faces 85 Crores Loss Worldwide, Says Salman Khan

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *