akshay-kumar-toilet

टॉयलेट एक प्रेम कथा के कलेक्शन ने तीसरे हफ्ते में मारी छलांग

अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा फिलहाल अपने तीसरे हफ्ते में चल रही है. इस हफ्ते में टॉयलेट एक प्रेम कथा को कई सारी फिल्मो से टक्कर मिल रही है उसके बावजूद इसके कलेक्शन काफी बढ़िया चल रहा है. हालही में आई खबरों की माने तो इस फिल्म ने 15 वे दिन 1 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो की तीसरे हफ्ते के हिसाब से काफी अच्छा है.

akshay-kumar-bhumi-pednekar-759

पढ़े इसे: अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा तोड़ देगी रईस और काबिल का रिकॉर्ड

टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्म अगस्त 11 को रिलीज़ हुई थी और इसने पहले ही दिन 13 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. जिसके बाद एक हफ्ते में ही इस फिल्म का आकड़ा 96 करोड़ हो गया. इसके बाद इस फिल्म ने दुसरे हफ्ते में 28 करोड़ की कमाई की जिसके साथ ही पूरा कलेक्शन 124 करोड़ हो गया था. ऐसे में 15 वे दिन इस फिल्म ने 1 करोड़ कमाकर फिल्म का कलेक्शन 125 करोड़ तक पहुंचा दिया है.

टॉयलेट एक प्रेम कथा के कलेक्शन से इतना तो साफ़ हो गया है की ये बहुत ही जल्द ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ देगी,जो की 126 करोड़ है. तीसरा हफ्ता ख़त्म होने तक ये फिल्म आसानी से 130 करोड़ कमा लेगी.

कुल मिलाकर कहे तो, अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई है.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

देखे इसे: Qaidi Band Box Office Collection Day 1

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *