Mahakali-Show-Accident

कलर्स के शो महाकाली के दो एक्टर की सड़क दुर्घटना में मौत

टीवी जगत के लिए एक बुरी खबर आ रही है, जहा पर ये पता लगा है की कलर्स टीवी के महाकाली शो के दो कलाकारों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है.

gagan-arjit-actor

पढ़े इसे: ये है 5 ऐसी टीवी एक्ट्रेसेस जिन्होंने ब्रेकअप के बाद किया खुद का मेकओवर

जी हां, ये दुर्घटना मुंबई के सटे पालघर चेत्र के मुबई-अहमदाबाद के हाईवे पर हुई है. खबरों की माने तो कल एक्टर गगन कंग (38) और अरिजित लवानिया (30) ये दोनों शूटिंग ख़त्म करके अहमदाबाद से मुंबई आ रहे थे, उसी वक़्त सड़क पर एक ट्रक ने इनकी गाडी को बुरी तरह टक्कर मार दी. इन दोनों कलाकारों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी. ये दोनों कलाकार महाकाली अंत ही आरंभ है शो में नंदी और इंद्र का किरदार निभा रहे थे. कहा ये भी जा रहा है की उस वक़्त काफी ज्यादा बारिश थी, जिस वजह से ये घटना हुई है.

घटना के बारे में मनोर पुलिस स्टेशन के निरीक्षक महेश पाटिल ने बताया की इस कार एक्सीडेंट में इन दोनों कलाकारों की मौके पर ही मौत हो गयी. उस गाडी में उन दोनों के अलावा एक और शक्श था जिसकी पहचान अभीतक नहीं हो पायी है.

ये टीवी जगत के लिए अत्यंत ही दुखद खबर है.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

देखे इसे: Will Toilet Ek Prem Katha Film Breaks Raees Lifetime Record?

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *