Television

सब्यसाची ने बताया की ये तीन प्रतियोगी जायेंगे बिग बॉस के टॉप 3 में

इस बार का बिग बॉस का सीजन 11 बड़ा ही धमाकेदार चल रहा है. इस शो में कई सेलेब्रिटी और कुछ आम लोग भी शामिल है. इस शो में शामिल हुए प्रतियोगी सब्यसाची सतपथी फिलहाल इस शो से बाहर है, लेकिन उनका मानना है की, इस शो में तीन ऐसे प्रतियोगी है जो आखिर तक जा सकते है.

sabyasachi-satapathy

पढ़े इसे: देवोलिना भट्टाचार्जी ने ठुकराया बिग बॉस का ऑफर

जी हाँ, इस घर में पडोसी के तौर पर शामिल होनेवाले सब्यसाची ने घर के भीतर 1 महीने से ज्यादा का वक़्त बिताया है. उन्हें हर एक प्रतियोगियों के बारे में अच्छे से जानकारी हो चुकी है. ऐसे में जब बॉलीवुडलाइफ ने उनसे पूंछा की कौनसे तीन प्रतियोगी इस शो के आखिर तक जायेंगे? इसपर सब्यसाची ने हिना खान, शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता का नाम लिया.

आपको बता दे की, इस शो के शुरुआत से ही शिल्पा और विकास में झगडे होते आ रहे है.वही कुछ हफ्तों के बाद घर में हिना खान ने भी अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया है. हिना फिलहाल घर में किसी से भी लडाई करने से नहीं दर रही है. उनका खेल भी अब बिग बॉस के घर में निखर कर आ रहा है.

कुल मिलाकर कहे तो, सब्यसाची सतपथी की बात शायद सही हो सकती है.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

देखे इसे: Varun Dhawan Gets Serious Warning From Traffic Police For Taking A Selfie With Fan

About The Author

bollywoodcrazies

Its a site dedicated to Bollywood, Movies, News, and Reviews.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *