fukrey-returns

फुकरे रिटर्न्स ने की बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत, जानिये पहले दिन का कलेक्शन

इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई फिल्म फुकरे रिटर्न्स जनता को बहुत पसंद आ रही है. इस फिल्म ने पहले ही दिन कमाल का कलेक्शन करते हुए ये साफ़ कर दिया की, ये फिल्म आसानी से एक हिट फिल्म साबित होगी.

fukrey-returns-collection-day-1

पढ़े इसे: फुकरे रिटर्न्स की प्रमोशन में अचानक पहुंचे सलमान खान!

ये फिल्म 2013 में आयी फिल्म फुकरे का सीक्वल है, जिस फिल्म ने 35 करोड़ कमाए थे. फुकरे रिटर्न्स की भी शुरुआत अच्छी हुई है और इस फिल्म ने पहले दिन 8.10 करोड़ कमाए है. इस फिल्म का बजट 30 करोड़ था और ये फिल्म 1200 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई है.

फुकरे रिटर्न्स को मृघदीप सिंह लम्बा ने निर्देशित किया है और इस फिल्म में हमें नज़र आये वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, अली फज़ल और मनजोत सिंह. इसके अलावा फिल्म में रिचा चड्ढा भी है, जिन्होंने भोली पंजाबन का रोल निभाया है. इस फिल्म को बॉलीवुड क्रिटिक ने भी अच्छी रेटिंग दी है.

कुल मिलाकर कहे तो, फुकरे रिटर्न्स ने पहले दिन अच्छा कलेक्शन किया है.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

देखे इसे: Golmaal Again Box Office Collection Day 49

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *