Akshay-Kumar-brother-in-law

फिल्मों में जल्द दिखाई देंगे अक्षय कुमार के साले, इस फिल्म से करेंगे शुरूआत?

बॉलीवुड में बड़े-बड़े एक्टर्स के बच्चे हमेशा लॉन्च किये जाते है लेकिन उनमे से कुछ ही है जो सफल हो पाते है. हालही में ये खबर आई है की अक्षय कुमार के साले करण कपाड़िया भी फिल्मो में अपना हाथ आजमानेवाले है.

Karan-kapadia

पढ़े इसे: बाहुबली 2 ने बचायी बॉलीवुड की इज्ज़त

जी हाँ, ये खबर बिलकुल सही है और करण अपने फ़िल्मी करियर के लिए बड़े उत्साहित है. करण ने इंटरव्यू के दौरान बताया की, “बचपन में मैं बहुत शर्मीला सा लड़का था। उस वक्त शायद किसी ने नहीं सोचा होगा की मैं फिल्मों में भी एक्टिंग के बारे में सोच सकता हूं. लेकिन जब 14 साल की उम्र में मैंने अक्षय और अपनी मौसी डिंपल कपाड़िया को बताया की वो भी फिल्मों में एक्टिंग करिअर करना चाहते हैं तो, उन्होंने ने मुझे बहुत सपॉर्ट किया.”

करण ने यहाँ तक कहा की, “बॉलीवुड में एक्टिंग करियर बनाना बहुत कठिन हैं. इसके लिए तुम्हें काफी मेहनत करनी होगी। मैं बचपन में काफी मोटा था लेकिन एक्टिंग करियर के लिए मैंने अपना खूब वजन कम किया हैं.”

करण ने आखिर में कहा की, “मैंने बॉलीवुड में किस्मत आजमाने के लिए कुछ ऑडिशन दिए हैं लेकिन उन्होंने मुझे रिजेक्ट कर दिया। कुछ ने कहा एक्टर बनाने जैसी प्रतिभा मुझ में उनको कही नजर नहीं आती हैं। मुझे ख़ुशी हैं की करियर की शुरुआत में मैंने रिजेक्शन देख लिया है, जिस कारण मुझे मेरी आगे की राह नजर आ रही हैं।”

आपको बता दे की डिंपल कपाड़िया की बहन सिंपल कपाड़िया के बेटे है करण कपाड़िया. उम्मीद है करण बॉलीवुड में जमकर धमाल करे.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

देखे इसे: Poster Boys Box Office Collection Prediction Day 4

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *