Dangal

ताइवान में दंगल से हार गयी बाहुबली 2

1 महीने पहले बाहुबली 2 ताइवान में रिलीज़ हुई थी और ऐसा लग रहा था की वो दंगल का रिकॉर्ड आराम से तोड़ देगी. लेकिन जो ताइवान का लाइफटाइम कलेक्शन आया है उससे ये साफ़ पता चलता है की बाहुबली 2 बुरी तरह से दंगल से हार चुकी है.

Dangal-Baahubali1-film

पढ़े इसे: Baahubali 2 Can’t Beat Dangal In China

दंगल फिल्म ताइवान में मार्च 24, 2017 को रिलीज़ हुई थी और लगभग 3 महीने से ज्यादा सिनेमाघरो में चली. दंगल फिल्म ताइवान की जनता को बहुत पसंद आई और इसी वजह से दंगल का कलेक्शन 40.50 तक पहुँच गया. बहुत ही कम ऐसा होता है की भारतीय फिल्म बाहर के देशो में इतनी अच्छी कमाई करे लेकिन दंगल ने ये कर दिखाया.

वही अगर बात करे तो प्रभास की बाहुबली 2 को धीमी शुरवात मिली और दिन ब दिन इस फिल्म के कलेक्शन कम होने लगे. हालही में बाहुबली 2 ताइवान की सिनेमाघरों से उतर चुकी है और इसका कुल कलेक्शन 52 लाख ही हो पाया है. यानी की बाहुबली 2 ने ताइवान में 1 करोड़ भी नहीं कमाए.

इससे ये साफ़ पता चलता है की बाहुबली 2 को ताइवान की जनता ने पसंद नहीं किया है. ऐसे में ये फिल्म जब चाइना में रिलीज़ होगी तो भी शायद ऐसा ही कुछ नज़ारा देखने को मिलेगा. इस साल के सितम्बर महीने के 17 तारिक को बाहुबली 2 चाइना में रिलीज़ होने वाली है. वही अगर बात करे बाहुबली के चाइना के कलेक्शन के बारे में तो उस फिल्म ने सिर्फ 7 करोड़ का कलेक्शन किया था.

बहरहाल, ताइवान में दंगल से हारने के बाद क्या बाहुबली 2 चाइना में भी हार जायेगी? ये अभी भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

देखे इसे: Baadshaho Theaterical Rights Sold In Big Price

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *