Bollywood

गुरमीत राम रहीम सिंह को हुई सजा, बॉलीवुड ने किया सपोर्ट

डेरा सचा सौदा के लीडर गुरमीत राम रहीम सिंह को हरियाणा कोर्ट ने रेप केस में दोषी करार दे दिया है. इस खबर से एक ओर जहां गुरमीत राम रहीम सिंह के भक्त नाराज़ है वही बॉलीवुड ने हरियाणा कोर्ट के इस फैसले का सपोर्ट किया है.

Saint-Gurmeet-Ram-Rahim-Singh-MSG

पढ़े इसे: 5 बॉलीवुड फिल्मे जिसने 2017 में सबसे ज्यादा मुनाफा किया

 

आपको बता दे की गुरमीत राम रहीम सिंह ने सोशल वर्क के साथ कई सारी फिल्मो में भी काम किया है. अबतक उन्होंने 5 फिल्मे डायरेक्ट की है, जिनमे उन्होंने हीरो के तौर पर भी काम किया है. बहुत ही जल्द उनकी ऑनलाइन गुरुकुल नाम की फिल्म भी आनेवाली है.

कल हरियाणा कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम सिंह को रेप केस में दोषी करार देते हुए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. उनकी सजा का फैसला अब सोमवार को किया जाएगा. इस पूरी घटना के दौरान, गुरमीत राम रहीम सिंह के भक्तो ने कई ठिकानों पर उत्पात मचाते हुए कई सारी गाडियों को तोड़ दिया है. इस पूरी घटना में अबतक 30 लोग मारे गए है और 350 लोगो को चोटे आई है.

जैसे ही बॉलीवुड जगत को इस खबर के बारे में पता चला, सभी फ़िल्मी सितारों ने इस खबर का सपोर्ट किया. अनुपम खेर ने कहा की सरकार को जल्द से जल्द गुरमीत राम रहीम सिंह के भक्तो की मनमानी और तोड़-फोड़ रोकनी चाहिए . वही ऋषि कपूर ने कहा की जितना भी सरकारी सामान को नुक्सान हुआ है उसका भरपाया सरकार गुरमीत राम रहीम सिंह की प्रॉपर्टी से वसूले. ऐसे में टॉयलेट एक प्रेम कथा की एक्ट्रेस भूमि पेड़नेकर ने कहा की उन्हें अपने पेरेंट्स की चिंता है जो फिलहाल चंडीगढ़ में है.

कुल मिलाकर कहे तो, गुरमीत राम रहीम सिंह पर कोर्ट के फैसले को बॉलीवुड जगत ने सपोर्ट किया है.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

देखे इसे: 5 Things Bollywood Should Learn From Vivegam

About The Author

bollywoodcrazies

Its a site dedicated to Bollywood, Movies, News, and Reviews.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *