sunil-grover

सुनील ग्रोवर ने दुगनी की अपनी फीस

कपिल शर्मा का शो छोड़ने के बाद से सुनील गोवर के पास कई नए ऑफर्स आ रहे है. कॉमेडी के महारथी सुनील न अब अपनी फीस तक बढ़ा दी है.

Sunil-Kapil-1

पढ़े इसे: कपिल शर्मा से दिव्यंका त्रिपाठी तक, ये है टीवी इंडस्ट्री के 5 सबसे ज्यादा पढ़े लिखे स्टार्स

सुनील ग्रोवर बहुत ही टैलेंटेड और कामियाब एक्टर है और शायद इसलिए ही उन्हें दुनिया सलाम करती है. जबतक वो कपिल शर्मा के शो से जुड़े रहे, लोगो ने उन्हें काफी सराहा और सामान किया. सुनील कई सालो से कपिल के साथ जुड़े रहे और काम करते रहे. लेकिन जब कपिल ने उनसे बुरा व्यवहार किया, तबसे ही वो कपिल से काफी नाज़ार है.

बात 2017 के मार्च महीने की है जब कपिल और उनकी पूरी टीम ऑस्ट्रेलिया से वापस लौट रही थी. खबरों की माने तो कपिल से सुनील को नौकर कहा और काफी अभद्र बाते भी की, जिसके बाद से सुनील ने उनका शो बिच में ही छोड़ दिया. इस बात को करीबन 5 महीने हो चुके है लेकिन सुनील ने अबतक कपिल को माफ़ नहीं किया.

बहरहाल सुनील अब कई सारे लाइव शोज करते है और बिच-बिच में टीवी रियलिटी शो का रुख भी कर लेते है. लेकिन सुनील ने ये साफ़ कर दिया की वो अब कपिल के शो में कभी नहीं आयेंगे. आपको ये जानकार भी हैरानी होगी की अब सुनील ग्रोवर ने अपनी फीस दुगनी कर दी है.
कपिल के शो के टाइम सुनील 7 से 8 लाख लेते थे पर अब उनकी फीस 13 से 14 लाख हो चुकी है. यानी की अब शो निर्माता को उन्हें ज्यादा पैसे देने होंगे. सूत्रों की माने तो सुनील के पास कई बड़े ऑफर्स आ रहे है लेकिन वो कुछ ही चीजों को साईन कर रहे है.

वैसे हम तो बस यही उम्मीद करेंगे की सुनील ग्रोवर जल्द से जल्द टीवी पर अपनी वापसी करे और हमें पहले से ज्यादा हसाए.

इस खबर पर आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

देखे इसे: Lipstick Under My Burkha Box Office Collection Day 4

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *