Priyanka-Chopra-Aamir-Khan

क्या प्रियंका चोप्रा बनेंगी इस फिल्म में आमिर खान की बीवी? जानिये

आमिर खान फिलहाल अपनी फिल्म ठग्ज़ ऑफ़ हिन्दोस्तान की शूटिंग में व्यस्त है. ऐसे में खबरे ये आ रही है की वो बहुत ही जल्द अपनी आनेवाली फिल्म सारे जहाँ से अच्छा की शूटिंग शुरू करेंगे. यही नहीं अब तो ऐसी बाते भी सुनने में आ रही है की इस फिल्म में प्रियंका चोप्रा भी नज़र आनेवाली है.

Aamir-Khan

पढ़े इसे: आमिर खान की दंगल ने Hong Kong में किया ज़ोरदार कलेक्शन

मिड-डे के अनुसार आमिर खान और उनकी फिल्म की टीम ने प्रियंका चोप्रा को इस फिल्म का ऑफर दिया है. जिसके हिसाब से अगर प्रियंका ये फिल्म साईन करती है तो उन्हें आमिर खान की बीवी का रोल निभाना होगा. दरअसल, ये फिल्म की कहानी भारत के पहले अंतरिक्ष में जानेवाले राकेश शर्मा के ऊपर आधारित है, जिनकी पत्नी के रोल के लिए मेकर्स ने प्रियंका को चुनने की इच्छा ज़ाहिर की है.

हालाकि इस खबर के बारे में प्रियंका चोप्रा ने अभीतक कुछ खुलकर नहीं बताया है. लेकिन अगर वो इस फिल्म का हिस्सा बनेंगी तो, उनकी जोड़ी आमिर खान के साथ बहुत ही अच्छी लगेगी.

अब देखते है की प्रियंका चोप्रा इस फिल्म के लिए हां करती है या नहीं?

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

देखे इसे: Shubh Mangal Saavdhan Box Office Prediction Day 3

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *