A-Gentleman-Superhit

क्या सिद्धार्थ और जैकलिन की फिल्म ए जेंटलमैन होगी बॉक्स ऑफिस हिट?

इस हफ्ते बॉलीवुड की फिल्म ए जेंटलमैन रिलीज़ होने जा रही है. इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ आपको नज़र आएँगी जैकलिन फ़र्नांडिज़. ऐसे में ए जेंटलमैन फिल्म सुपरहिट होगी या नहीं ये सवाल सभी के दिमाग में ज़रूर चल रहा होगा. आज हम आपको बताएँगे की ए जेंटलमैन का लाइफटाइम कलेक्शन कितना हो सकता है और ये फिल्म सुपरहिट होगी या नहीं?

a-gentleman

 

पढ़े इसे: 5 बॉलीवुड फिल्मे जिसने 2017 में सबसे ज्यादा मुनाफा किया 

इस फिल्म का बजट 45 करोड़ है और इस फिल्म के प्रमोशन में कुल 15 करोड़ खर्चा हुए है, ऐसे में इसका कुल बजट 60 करोड़ हो चूका है. यानी की, अगर इस फिल्म को सुपरहिट होना है तो इस फिल्म को कम से कम 120 करोड़ के ऊपर की कमाई करनी पड़ेगी.

ए जेंटलमैन फिल्म के लिए ऑडियंस की उत्सुकता ज्यादा नहीं है, ऐसे में ये फिल्म पहले दिन 6 से 7 करोड़ तक कमा सकती है. इस फिल्म को 2000 के लगभग स्क्रीन काउंट मिलेगा जो की एक एवरेज स्क्रीन काउंट है. ऐसे में इसका लाइफटाइम कलेक्शन 60 से 65 करोड़ जा सकता है. दूसरी तरफ इस फिल्म की मुसीबते दुसरे हफ्ते में और बढ़ जायेगी क्यूंकि दुसरे हफ्ते में इसकी टक्कर होगी अजय देवगन की फिल्म बादशाहों से, जिसे ज्यादा स्क्रीन काउंट मिलेंगे. ऐसे में ए जेंटलमैन फिल्म का कलेक्शन ज्यादा नहीं हो पायेगा.ये फिल्म अगस्त 25 को रिलीज़ हो रही है.

कुल मिलाकर कहे तो ए जेंटलमैन फिल्म का कलेक्शन एवरेज होगा और ये सुपरहिट बिलकुल भी नहीं होगी.

देखे इसे: Vivegam Audience Occupancy Report Day 1 Morning Shows

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *