5-Underrated-Bollywood-Movies

ये पांच छोटी फिल्म जिन्होंने इस साल बॉलीवुड में की जमकर कमाई!

साल 2017 बॉलीवुड का एक ऐसा साल है, जहां बड़ी फिल्मे बुरी तरह पिट गयी और छोटी फिल्मो ने जमकर कमाल किया. चाहे शाहरुख़ खान की जब हैरी मेट सेजल हो या फिल्म सलमान खान की टयूबलाइट, ये फिल्मो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गयी. वही इस साल ऐसी कुछ छोटे बजट की फिल्मे आई जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई की. आज हम बात करेंगे, ऐसे ही 5 छोटी फिल्मो के बारे में जिन्होंने अच्छी कमाई की.

Lipstick-Under-My-Burkha

पढ़े इसे: इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने की है इंडियन क्रिकेटर से शादी

1. लिपस्टिक अंडर माय बुरखा
ये फिल्म महिला प्रधान फिल्म है, जहाँ महिलाओ की प्रॉब्लम को बड़े ही अच्छे ढंग से दिखाया गया है. इस फिल्म का बजट 6 करोड़ था और इस फिल्म ने बिना किसी बड़े प्रमोशन के 19.21 करोड़ की कमाई की.

Bareilly-Ki-Barfi-1
2. बरेली की बर्फी
इस फिल्म की कहानी बड़ी मजेदार है और परफॉरमेंस उसे भी बढ़िया है. इस फिल्म का बजट 20 करोड़ था और इसने अबतक 34.55 करोड़ की कमाई कर ली. इस फिल्म में हमें नज़र आये थे राजकुमार राव, आयुष्मान खुर्राना और कृति सेनोन.

Tumhari-Sulu-Collection-Day-13
3. तुम्हारी सुलु
नवम्बर 17 को रिलीज़ हुई ये लोगो को बहुत पसंद आ रही है. इस फिल्म ने अबतक 13 दिन में 28.54 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म को बनाने में 17 करोड़ रुपये लगे थे. इस फिल्म की कहानी एक महिला पर आधारित है, जो शादी-शुदा है और जॉब करना चाहती है.

newton-film
4. न्यूटन
राजकुमार राव की ये फिल्म इस साल ऑस्कर के लिए भारत से भेजी गयी है. इस फिल्म की कहानी वोटिंग प्रक्रिया से जुडी हुई है और ये बेहतरीन ढंग से बनायी गयी है. इस फिल्म का बजट 9 करोड़ था और इस फिल्म ने 22.08 करोड़ की कमाई की.

Hindi-Medium-1
5. हिंदी मीडियम
इरफ़ान खान और सबा कमर की इस फिल्म को दर्शको ने खूब पसंद किया है. ये फिल्म एक ऐसे परिवार की कहानी है जो अपनी बेटी का एडमिशन बड़े स्कूल में करवाना चाहते है. इस फिल्म का बजट 22 करोड़ है और इस फिल्म ने 69.59 करोड़ की कमाई की है.

कुल मिलाकर कहे तो, ये है ऐसी 5 छोटी फिल्मे, जिन्होंने इस साल जमकर कमाई की.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

पढ़े इसे: Shah Rukh Khan Is Biggest Superstar In The World

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *