baahubali-2-vs-bollywood

बाहुबली 2 ने बचायी बॉलीवुड की इज्ज़त

इस साल बॉलीवुड के लिए बहुत ही बुरा रहा है. वो इसलिए की साल 2017 के अबतक 8 महीने बित चुके है और कोई भी बॉलीवुड फिल्म अबतक 150 करोड़ तक भी नहीं पहुँच पायी. आलम ये है की, इस साल सिर्फ दो सुपरहिट फिल्म बॉलीवुड ने अबतक दी है और ज्यादातर फिल्मे फ्लॉप साबित हुई है. ऐसे में अगर बाहुबली 2 ने बेहतरीन कलेक्शन ना किया होता तो बॉलीवुड को इस साल काफी ज्यादा नुक्सान होता.

Baahubali-2

पढ़े इसे: सनी लिओनी ने चंकी पाण्डेय को बॉलीवुड इंडस्ट्री का नेक इन्सान बताया, जानिये क्यों?

अप्रैल 28 तारिक को रिलीज़ हुई बाहुबली 2 ने हिंदी dubbed-version में 510 करोड़ कमाकर बॉलीवुड को काफी मुनाफा दिलाया है. फिल्म विक्रेता और थिएटर में फिल्म दिखानेवाले इन दोनों लोगो को बाहुबली 2 से काफी मुनाफ़ा हुआ है. फिल्मो के डिस्ट्रीब्यूटर मुक्ता आर्ट्स के राहुल पूरी का कहना है की, “बाहुबली 2 की सफलता से थिएटर में फिल्म दिखानेवाले लोगो को काफी फ़ायदा हुआ है. इस साल उनकी 20 प्रतिशत की कमाई, सिर्फ बाहुबली 2 से उन्हें मिली है.”

इस साल बड़े बजट की फिल्मे फ्लॉप हुई है, चाहे वो जब हैरी मेट सेजल हो या फिर टयूबलाइट. ऐसे में अगर किसी फिल्म ने बॉलीवुड को भरी नुक्सान होने से बचाया है तो वो है बाहुबली 2.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

देखे इसे: Toilet Ek Prem Katha Worldwide Box Office Collection Day 27

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *