Baadshaho-film-collection-day-5

‘बादशाहों’ के कलेक्शन में आई भारी गिरावट, जानिये पांच दिन की कमाई

अजय देवगन और इमरान हाश्मी की फिल्म बादशाहों ने पहले तीन दिन तो जमकर कलेक्शन किया लेकिन अब इसके कलेक्शन में भारी गिरावट देखी जा रही है. जिस तरह से बादशाहों ने सोमवार को कमाई की थी ठीक उसी तरह अब मंगलवार को इस फिल्म ने कमाई की है.

Baadshaho-Box-Office-Collection-Day-5

पढ़े इसे: अजय देवगन की फिल्म बादशाहों पड़ी शुभ मंगल सावधान पर भारी

पहले तीन दिन में बादशाहों ने 43 करोड़ के ऊपर का कलेक्शन किया. ऐसे में चौथे दिन इस फिल्म ने महज़ 6 करोड़ की कमाई की जो की रविवार की कमाई से बिलकुल आधी है. ऐसे में पहले मंगलवार का भी लगभग यही हाल रहा है.

बादशाहों की पांचवे दिन की ऑडियंस ऑक्यूपेंसी महज़ 15 से 20 प्रतिशत की है, जो की काफी कम है. ऐसे में बादशाहों का पांचवे दिन का कलेक्शन 5 करोड़ से ज्यादा होना मुश्किल है. बादशाहों का बजट 80 करोड़ है और ये फिल्म 2800 स्क्रीन्स पर भारत में रिलीज़ हुई है.

अब उम्मीद यही है की ये फिल्म अपना बजट आसानी से वसूल सके और एक अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब हो.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

देखे इसे: Baadshaho Box Office Prediction And Occupancy Report Day 5

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *