Bollywood

बरेली की बर्फी के बाद आयुष्मान आयेंगे बधाई हो फिल्म हो में नज़र

इस साल अगस्त महीने में आयुष्मान खुर्राना नज़र आये थे बरेली की बर्फी फिल्म में. ये फिल्म दर्शको को बहुत ही पसंद आई थी और इस फिल्म ने अच्छी कमाई भी की थी. आपको बता दे की इस फिल्म के प्रोडक्शन कंपनी एक और नयी फिल्म ला रही है, जिसका नाम है बधाई हो. इस फिल्म में आयुष्मान मुख्य किरदार में रहेंगे.

Ayushmann-Khurrana

पढ़े इसे: ‘बरेली की बर्फी’ ने एक हफ्ते में कमाए 18 करोड़

इस फिल्म को निर्देशित करेंगे अमित शर्मा, जिन्होंने इसके पहले तेवर जैसी बड़ी फिल्म बनायी है. तेवर फिल्म में हमें नज़र आये थे सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर. वैसे तेवर फिल्म ज्यादा बढ़िया नहीं चली थी, ऐसे में हम तो यही उम्मीद करेंगे की उनकी आनेवाली फिल्म कमाल का कलेक्शन करे.

बधाई हो फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी महीने से शुरू होगी. ये फिल्म भी बरेली की बर्फी की तरह एक पारिवारिक फिल्म होगी.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

देखे इसे: Justice League Box Office Collection Day 7

About The Author

bollywoodcrazies

Its a site dedicated to Bollywood, Movies, News, and Reviews.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *