Haseena-Parkar-Movie

ये है 5 कारण जिस वजह से हसीना पारकर फ्लॉप हो सकती है!

इस हफ्ते श्रद्धा कपूर की फिल्म हसीना पारकर रिलीज़ होने जा रही है. इस फिल्म से श्रद्धा कपूर के फेंस को काफी उमीदे है और वो ज़रूर चाहेंगे की ये फिल्म हिट साबित हो लेकिन इस फिल्म के साथ कई दिकते है, जिस वजह से इसका हिट हो पाना मुश्किल है. आज हम बात करेंगे ऐसे पांच कारणों के बारे में, जिस वजह से हसीना पारकर फिल्म फ्लॉप हो सकती है.

haseena-movie-details

पढ़े इसे: बाहुबली 2 के सुपरस्टार प्रभास के साथ नज़र आएँगी श्रद्धा कपूर, साहो फिल्म में बनेंगी उनकी हीरोइन

1. श्रद्धा कपूर
आप सोच रहे होंगे की मैंने श्रद्धा कपूर को पहला कारण क्यूँ बना दिया? वो इसलिए की इससे पहले श्रद्धा ने ज्यादातर रोमांटिक रोल किये है और उनमे वो सफल भी हुई है. ऐसे में ये फिल्म में उनकी किरदार थोडा सा नेगेटिव है, जिसे दर्शक पसंद करेंगे या नहीं ये तो रिलीज़ के वक़्त ही पता चलेगा.

2. कोई बड़ा स्टार नहीं
इस फिल्मे में श्रद्धा कपूर को छोड़कर कोई और बड़ा सितारा नहीं है. ऐसे में लोग क्या इस फिल्म को देखने के लिए जायेंगे, ये सोचनेवाली बात है. क्यूंकि, अक्सर देखा गया है की, बड़ा सितारा ना होने की वजह से कई लोग उस फिल्म को देखने नहीं जाते है.

Haseena-Film
3. भूमि के साथ टक्कर
ये फिल्म अकेले ही नहीं रिलीज़ हो रही है. इस फिल्म के साथ एक और फिल्म इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होगी जिसका नाम भूमि है. अगर दोनों फिल्म की तुलना की जयाए तो भूमि फिल्म का पडला भारी है. ऐसे में इस टक्कर की वजह से दोनों फिल्मो को काफी नुक्सान होगा.

4. चर्चा में नहीं है ये फिल्म
फिल्म रिलीज़ होने से पहले उसकी खबरे हर जगह फ़ैल जाती है. लोग इंतज़ार करते है की उनके चहेते स्टार की फिल्म कब रिलीज़ हो लेकिन इस फिल्म ने अभीतक वो चर्चा नहीं बटोरी है. वही इस फिल्म का ट्रेलर और गाना दोनों ज्यादा चर्चा में नहीं आये, जिस वजह से इस फिल्म के कलेक्शन में कमी आ सकती है.

5. इस फिल्म का बजट
हसीना पारकर फिल्म का बजट 35 से ४० करोड़ के बीच में है. जो की काफी ज्यादा महंगे बजट है, वो भी महिला पर आधारित फिल्म के हिसाब से. ऐसे में इस फिल्म की लागत वसूल कर पाना मेकर्स के लिए बहुत मुश्किल होगा.

तो ये थे इस फिल्म के ऐसे पांच कारण, जिस वजह से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो सकती है.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

देखे इसे: Ajay Devgn First Look In Golmaal Again

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *