Bandagi-Kalra-Eliminated

बंदगी कालरा हुई बिग बॉस के घर से बाहर, पुनीश शर्मा के निकले आंसू!

इस साल के बिग बॉस में वैसे तो बहुत ही ज्यादा हमें लडाई देखने को मिली, लेकिन अगर प्यार की बात करे तो इस घर में प्यार की भी कमी नहीं थी. जी हाँ, हम बात कर रहे है बंदगी कालरा और पुनीश के प्यार की. जब से इन दोनों ने घर में एंट्री मारी थी, तबसे वो एक-दुसरे से प्यार करने लगे थे. हालही में जब बंदगी कालरा को घर से जाना पड़ा, तो उस समय पुनीश अपने आंसुओ को नहीं रोक पाए.

puneesh-bandgi-kalra-eliminated

पढ़े इसे: सपना चौधरी हुई बिग बॉस के घर से बाहर

इस हफ्ते के वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान ने कहा की इस बार बंदगी कालरा एलिमिनेट हुई है. जिस वक़्त सलमान ने ये फैसला सुनाया, उसके बाद पुनीश शर्मा के आंसू निकल पड़े. उन्होंने बार-बार सलमान खान से बस यही कहा की आप मुझे घर से निकाल दो पर बंदगी को बिलकुल भी मत निकलना. ऐसे में सलमान खान ने पुनीस को यही समझाया की बंदगी को इस हफ्ते सबसे कम वोट मिले है और इसलिए उन्हें घर से जाना पड़ेगा.

यानी की, घर में अब पुनीश अकेले पड़ जायेंगे और उन्हें अपनी बिग बॉस की लडाई अकेले ही लड़नी पड़ेगी.

कुल मिलाकर कहे तो, बिग बॉस अब और भी मजेदार होनेवाला है. अब देखते है घर में कौन सा प्रतियोगी कबतक रहता है.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

देखे इसे: Bharti Singh Haldi Ceremony I Bharti Singh Marriage Today

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *