Box Office

‘पोस्टर बॉयज’ ने किया धमाल, दुसरे दिन किया दमदार कलेक्शन

हालही में रिलीज़ हुई फिल्म पोस्टर बॉयज ने दुसरे दिन काफी अच्छा कलेक्शन किया है. पहले दिन ये फिल्म ने कुछ खासा अच्छा कलेक्शन नहीं किया था पर दुसरे दिन इस फिल्म ने निराश नहीं किया.

Poster-Boys--collection

पढ़े इसे: हेमा मालिनी से नहीं होती सनी देओल की बात, बहनों की शादी में भी नहीं हुए शामिल

सनी देओल और बॉबी देओल की इस कॉमेडी फिल्म ने पहले दिन 1.75 करोड़ की कमाई की. वही दुसरे दिन इस फिल्म ने 2.40 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस फिल्म ने अबतक कुल 4.15 करोड़ कमा लिए है. आपको बता दे की, पोस्टर बॉयज फिल्म का बजट बस 15 करोड़ है, ऐसे में ये फिल्म आसानी से अपना बजट वसूल कर लेगी.

पोस्टर बॉयज फिल्म 1500 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है और इसे दर्शक पसंद कर रहे है. ये फिल्म खासकर के मुंबई और पंजाब में बढ़िया कलेक्शन कर रही है. इस फिल्म की टक्कर अर्जुन रामपाल की फिल्म डैडी से है, लेकिन इसके बावजूद पोस्टर बॉयज फिल्म ज्यादा बेहतर कलेक्शन कर रही है.

पोस्टर बॉयज को श्रेयस तलपडे ने निर्देशित किया है और इस फिल्म में वो एक्टिंग करते भी नज़र आये है. या फिल्म मराठी फिल्म पोस्टर बॉयज का रीमेक है, जो की सुपरहिट हुई थी.

बहरहाल, पोस्टर बॉयज ने दो दिनों में बढ़िया कलेक्शन किया है.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

देखे इसे: Poster Boys Detailed Review

About The Author

bollywoodcrazies

Its a site dedicated to Bollywood, Movies, News, and Reviews.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *