दुसरे हफ्ते में भी बादशाहों ने मारी बाज़ी, पोस्टर बॉयज और डैडी को बुरी तरह हराया
बादशाहों फिल्म अपने दुसरे हफ्ते में भी कमाल कर रही है. अजय देवगन की ये फिल्म को इस हफ्ते पोस्टर बॉयज और डैडी से टक्कर मिल रही है, उसके बावजूद बादशाहों सभी पर भारी पड़ती नज़र आ रही है. आज हम बात करेंगे बादशाहों के आठ दिन के कलेक्शन के बारे में और पोस्टर बॉयज और डैडी के एक दिन के कलेक्शन के बारे में.

पढ़े इसे: ‘जब हैरी मेट सेजल’ के बाद ‘बादशाहों’ होगी पाकिस्तान में रिलीज़
बादशाहों ने आठवे दिन 2 करोड़ के ऊपर का कलेक्शन किया है, जिसके साथ ही इस फिल्म का अबतक का कलेक्शन 66 करोड़ हो चूका है. वही पोस्टर बॉयज ने पहले दिन सिर्फ 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो की उम्मीद से बहुत ही ज्यादा कम है. पोस्टर बॉयज में सनी देओल, बॉबी देओल और श्रेयस तलपडे नज़र आये थे. वही इसी हफ्ते रिलीज़ हुई अर्जुन रामपाल की फिल्म डैडी ने बड़ी मुश्किल से लगभग 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.
दुसरे हफ्ते के हिसाब से बादशाहों ने इन दोनों फिल्मो से बेहतर कलेक्शन किया है. कुल मिलाकर कहे तो, पोस्टर बॉयज और डैडी फिल्म पर भारी पड़ी बादशाहों.
इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.
देखे इसे: Daddy Movie Box Office Collection Day 1 I Arjun Rampal