Upcoming Movies

इस नयी फिल्म में अजय देवगन करेंगे तब्बू के साथ रोमांस?

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और तब्बू एक साथ फिरसे नज़र आनेवाले है एक रोमाटिक फिल्म में. जी हाँ, ये खबर बिलकुल सच है और इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे अकिव अली.और ये अगले साल अक्टूबर महीने में होगी रिलीज़.

Ajay-devgn-Tabu-New-Film

पढ़े इसे: बाहुबली 2 ने बचायी बॉलीवुड की इज्ज़त

अजय देवगन और तब्बू ने सबसे पहले साल 1994 में एक साथ विजयपथ फिल्म में काम किया था. जिसके बाद से वो कई सारी फिल्मो में एक साथ काम कर चुके है. आपको याद होगा अजय देवगन की फिल्म दृश्यम में भी तब्बू ने एक पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया था.

मज़े की बात ये है की, अजय देवगन और तब्बू एक साथ गोलमाल अगेन में भी नज़र आनेवाले है, जो इस साल दिवाली के दौरान रिलीज़ होगी. ऐसे में अजय और तब्बू, गोलमाल के बाद भी एक साथ नज़र आयेंगे अपनी नयी रोमांटिक फिल्म में. इस फिल्म का नाम अभीतक ज़ाहिर नहीं किया गया है, लेकिन इसे निर्देशत करेंगे अकिव अली और इस फिल्म के निर्माता होंगे भूषण कुमार.

ये नयी रोमांटिक फिल्म साल 2018 में अक्टूबर 19 को रिलीज़ होनेवाली है.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

देखे इसे: Baahubali 2 Will Never Release In China? I Here’s The Reason

About The Author

bollywoodcrazies

Its a site dedicated to Bollywood, Movies, News, and Reviews.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *