jhanvi-kapoor-Ishaan-Khattar

‘सैराट’ की हिंदी रीमेक की शूटिंग नवंबर से शुरू, ईशान खट्टर और जानवी कपूर करेंगे डेब्यू

बॉलीवुड में दो नए चहरे को लौंच किया जा रहा है जिनका नाम है ईशान खट्टर और जानवी कपूर. ईशान, बॉलीवुड के सुपरस्टार शहीद कपूर के भाई है तो वही जानवी, श्रीदेवी की बेटी है. इन दोनों एक्टर बहुत ही जल्द नज़र आयेंगे सैराट फिल्म की हिंदी रीमेक में.

ishaan-khattar-jhanvi-kapoor-Sairaat-Movie

पढ़े इसे: बाहुबली 2 ने बचायी बॉलीवुड की इज्ज़त

आपको बता दू की, सैराट एक मराठी फिल्म है, जो पिछले साल रिलीज़ हुई थी और इस फिल्म ने 100 करोड़ तक का कलेक्शन किया था. ये फिल्म अबतक की सबसे ज्यादा कमाई करनेवाली मराठी फिल्म है. इस फिल्म का रीमेक राइट्स करन जोहर के धर्मा प्रोडक्शन ने पिछले साल ही खरीद लिया था, लेकिन इस फिल्म पर अबतक काम नहीं शुरू हुआ था.

बहरहाल, अब खुशखबरी ये है की सैराट फिल्म की हिंदी रीमेक की शूटिंग इस साल के नवंबर महीने से शुरू होगी. इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर शशांक खैतान डायरेक्ट करनेवाले है, जिन्होंने इसके पहले बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी कामयाब फिल्म निर्देशित की है.

ये फिल्म साल 2018 में रिलीज़ होगी और हमें उम्मीद है की ये फिल्म बढ़िया चलेगी.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

देखे इसे: Baadshaho Worldwide Box Office Collection Day 8

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *