Baadshaho-Shubh-Mangal-Saavdhan

‘शुभ मंगल सावधान’ ने तोड दिया ‘बादशाहों’ का रिकॉर्ड

आयुष्मान खुर्राना और भूमि पड़नेकर की फिल्म शुभ मंगल सावधान ने बादशाहों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जी हाँ , 9 दिन का जो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आया है उसमे बादशाहों से ज्यादा बेहतर शुभ मंगल सावधान ने कमाई की है.

baadshaho-box-office-film

Read also: ‘बादशाहों’ और ‘शुभ मंगल सावधान’ की अबतक की कुल कमाई जानिये?

शुभ मंगल सावधान ने 9 वे दिन 2.95 करोड़ का कलेक्शन किया है. वही बात करे बादशाहों की तो, उस फिल्म ने सिर्फ 2.60 करोड़ कमाए है. ऐसे में ये साफ़ है की शुभ मंगल सावधान दुसरे हफ्ते में बादशाहों से ज्यादा बेहतर कलेक्शन कर रही है. इसका मतलब साफ़ है की ऑडियंस को भी शुभ मंगल सावधान ज्यादा पसंद आ रही है.

मज़े की बात ये है की, ये दोनों फिल्मे दुसरे हफ्ते में है और इन्हें टक्कर मिल रही है पोस्टर बॉयज और डैडी फिल्म से, जो इस हफ्ते रिलीज़ हुई है. सबसे ज्यादा चौकानेवाली बात ये है की पहले शुक्रवार को शुभ मंगल सावधान ने 2.71 करोड़ का कलेक्शन किया था और उससे ज्यादा कलेक्शन इस फिल्म ने 9 वे दिन किया है, जो की 2.95 करोड़ है.

कुल मिलाकर कहे तो, शुभ मंगल सावधान पड़ गयी है बादशाहों पर भारी.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

Watch also: Baadshaho Box Office Collection Day 9

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *