ajay-devgn-Tanaji

बादशाहों के बाद अजय देवगन नज़र आयेंगे तानाजी फिल्म में

अजय देवगन बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता है और वो हर तरह का किरदार रुपहले परदे पर निभा चुके है. इस बार अजय देवगन अपनी लीग से कुछ हट कर करने जा रहे है. जी हां इस बार अजय रोल निभाने जा रहे है तानाजी मालुसरे का.

taanaji-film

इसे पढ़े: Will Ajay Devgn’s Baadshaho Able To Cross 100 Crores?

आपको बता दे की तानाजी मालुसरे सतराहवी सदी के बड़े योधा थे जो की शिवाजी महाराज के परम मित्र भी थे. शिवाजी के एक इशारे पर वो कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते थे. सिहंगढ़ फोर्ट की लडाई के लिए तानाजी को हमेशा याद किया जाएगा. उन्होंने अपनी जान गवा कर भी सिहंगढ़ किले को फतह किया और इसी वजह से उस किले का नाम सिहंगढ़ पड़ गया (सिहं यानि की शेर).

अजय देवगन फिलहाल अपनी आनेवाली फिल्म बादशाहों के प्रमोशन में व्यस्त है, जो की सितम्बर 1, 2017 को रिलीज़ होनेवाली है. मिलन लुथरिया की बादशाहो भी एक पुरानी कहानी है, जो की 1975 के इमरजेंसी के दौरान घटी थी. इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा इमरान हाश्मी, ईशा गुप्ता, विद्युत् जामवाल भी नज़र आनेवाले है.

इस फिल्म के अलावा अजय देवगन की एक और फिल्म इस साल दिवाली के दौरान रिलीज़ होनेवाली है. जी हां, आपने सही सोचा, ये है रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल 4. इस फिल्म में अजय के अलावा अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुनाल खेमू, परिणीती चोप्रा और तब्बू जैसे कलाकार नज़र आयेंगे.

बहरहाल, हम तो यही उम्मीद करेंगे की अजय देवगन की सभी आनेवाली फिल्मे हिट हो. हम सबको अब बेसब्री से इंतज़ार रहेगा उनकी आनेवाली फिल्म तानाजी का जो 2019 में रिलीज़ होनेवाली है.

ये खबर आपको कैसी लगी? इसके बारे में ज़रूर बताये.

इसे देखे: Salman Khan Will Romance With Jaqueline In Go Daddy Film I Eid 2018

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *