Fukrey-Returns-Movie

फुकरे रिटर्न्स ने किया शानदार कलेक्शन, ये रही 10 दिन की कमाई

कॉमेडी फिल्म फुकरे रिटर्न्स को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुए अब दस दिन हो चुके है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी और अब ये दुसरे वीकेंड में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है.

Fukrey-Returns-Collection-Day-10

पढ़े इसे: फुकरे रिटर्न्स को बॉक्स ऑफिस पर हुए 9 दिन, जानिये कलेक्शन?

इस फिल्म को बनाने में 30 करोड़ खर्च हुए थे और इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 50 करोड़ कमा लिए. यही नही, इस फिल्म ने दुसरे वीकेंड में 15 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. अबतक इस फिल्म ने कुल 66 करोड़ कमा लिए है. इस फिल्म ने इसके साथ ही सीक्रेट सुपरस्टार (63 करोड़) और जब हैरी मेट सेजल (64.50 करोड़) का लाइफटाइम रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. बहुत ही जल्द ये फिल्म हिंदी मध्यम का लाइफटाइम कलेक्शन तोड़ देगी, जो की 69 करोड़ है.

इस फिल्म को निर्देशित किया है मृगदीप सिंह लम्बा ने और इस फिल्म को निर्मित किया है फरहान अख्तर ने. इस फिल्म की कमाई जिस तरह से चल रही है, ये आसानी से 75 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है.

कुल मिलाकर कहे तो, फुकरे रिटर्न्स एक शानदार फिल्म है और इस फिल्म ने लोगो को खूब हसाया है.

देखे इसे: Aaj Ki Khabre Is Prakar Hai I Episode 3 I December 18 2017

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *