Box Office

गोलमाल अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर पुरे किये 37 दिन, जानिये कलेक्शन?

1 महीने से भी ज्यादा वक़्त से अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगेन बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाये हुए है. ये फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार से टकराने के बावजूद अपने छठे हफ्ते में अच्छी कमाई कर रही है. आज हम बात करेंगे, इस फिल्म के अबतक के शानदार कलेक्शन के बारे में.

golmaalagain

पढ़े इसे: इस तारिक को रिलीज़ होगा अजय देवगन की फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ का ट्रेलर?

पहले दिन से भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखनेवाली इस फिल्म ने एक हफ्ते में 136 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद इस फिल्म का कलेक्शन 47 करोड़ हुआ है. जिसके बाद इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 15 करोड़ और चौथे हफ्ते में 5 करोड़ का कलेक्शन किया. पांचवे हफ्ते में इसने 1.23 करोड़ की कमाई की. इस फिल्म ने 37 वे दिन 11 लाख की कमाई की और अबतक इसका कुल कलेक्शन 204.53 करोड़ हुआ है.

इस कलेक्शन से इतना साफ़ है की, ये फिल्म आनेवाले दिनों में भी बढ़िया कलेक्शन कर सकती है. इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था और इस फिल्म में हमें अजय देवगन के अलावा नज़र आये थे अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपडे, परिणीती चोपड़ा इत्यादि.

कुल मिलाकर कहे तो, गोलमाल अगेन एक धमाकेदार फिल्म है.

इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? ज़रूर बताये.

देखे इसे: KRK Targets SRK, Salman And Aamir After Returning On Twitter

About The Author

bollywoodcrazies

Its a site dedicated to Bollywood, Movies, News, and Reviews.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *